Delhi Weather: दिल्ली में हो सकती है बारिश, जानिए पूरे एक हफ्ते के दिल्ली के मौसम के हाल

देश की ताजनगरी दिल्ली सहित देश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी शुरू हो गई है। वहीं इसी बीच मौसम विभाग (IMD) ने लोगों को राहत की खबर पहुंचाई हैं। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में मौसम बदलने वाला है। कल यानी कि 13 मार्च से दिल्ली में काले बादल छाएंगे। वहीं, 14 मार्च को दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है। आइए जानते हैं कि मौसम विभाग की ओर से दिल्ली के मौसम पर एक हफ्ते तक क्या जानकारी दी गई है।

 

एक सप्ताह के लिए दिल्ली का मौसम

बीते हुए कल यानी कि 12 मार्च की बात करें तो ताजनगरी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 15 और अधिकतम तापमान 33 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। वहीं, आज यानी कि 13 मार्च को राजधानी का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहने की उम्मीद है। इसके साथ ही कल दिल्ली में आंशिक रूप से काले बादल छा सकते हैं। 14 मार्च की बात करें तो दिल्ली में न्यूनतम तापमान 15 और अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहेगा। वहीं, राजधानी दिल्ली में कल हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को भी मिल सकती है।

 

बारिश होने की उम्मीद दिल्ली में

बताते चले कि 15 मार्च को राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्रीरहने की उम्मीद है। वहीं, 15 मार्च को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। ताजनगरी दिल्ली में 16 और 17 मार्च को बादल छाए रह सकते हैं। वहीं अगर तापमान की बात करें तो 16 मार्च को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री रह सकता है। 17 मार्च को न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आ सकती है। वहीं, दिल्ली में 18 मार्च को बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

 

गाजियाबाद-नोएडा का कैसा हैं मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, गाजियाबाद में मौसम को लेकर कोई खास बदलाव नहीं होगा। कल यानी 13 मार्च को गाजियाबाद में आसमान साफ ​​रहने की उम्मीद हैं। वहीं, अधिकतम तापमान 34 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है। पूरे सप्ताह गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। गाजियाबाद में 16, 17 और 18 मार्च को आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है।