Delhi MCD Election : केजरीवाल का आखरी दाव आरडब्ल्यूए को मिनी पार्षद बनाने का किया ऐलान

दिल्ली नगर निगम चुनाव अब बेहद ही करीब आ चुका है। सारी पार्टी चुनाव पाने के लिए जनता के बीच जोरो शोरो से अपना प्रचार प्रसार कर रही है साथ ही जानता को लुभाने के लिए मीठे मीठे वादे कर रही है। ऐसे में दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने जनता के सामने सबसे बड़ा और आखरी दाव पेंच खेल लिया है। केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से वादा किया कि दिल्ली नगर निगम चुनाव जीतने के बाद आरडब्ल्यूए को पावर दिया जाएगा।

 

आरडब्ल्यूए बनेगी मिनी पार्षद

इस बार दिल्ली नगर निगम चुनाव में बीजेपी अपने 15 साल के राज को बरकरार रखने की कोशिश में है वही कांग्रेस इससे वापिस हासिल करने की जद्दो जेहेद में लगा है लेकिन आप भी लगातार सत्ता पाने की कोशिश में है। ऐसे में दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि अगर आम आदमी पार्टी (आप) यहां नगर निगम की सत्ता में आती है तो ‘रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन’ को वित्तीय और राजनीतिक रूप से सशक्त बनाया जाएगा और उन्हें “मिनी पार्षदों” का दर्जा दिया जाएगा।

 

जनता संभालेगी सत्ता

केजरीवाल का कहना है है आप को सत्ता में आते ही है आरडब्ल्यूए को पावर दिया जाएगा जिससे जनता ही मालिक होगी। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली नगर निगम चुनाव प्रचार अपने चरम पर है। 4 दिसंबर को मतदान होना है जनता को तय करना है कि उसे किस दल को चुनना है। जनता इस बार दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी को नगर निगम की सत्ता देने जा रही है। मैं एक घोषणा करता हूं। अब जनता दिल्ली नगर निगम चलाएगी। इससे ये होगा की जनता को अपना क्षेत्रीय कार्य करवाने के लिए अधिकारियों की दर दर की ठोकर खाने को नहीं मिलेगा।

 

आरडब्ल्यूए करेगी समस्या हल

उन्होंने कहा, “आरडब्ल्यूए को अपने कार्यालय चलाने के लिए धन दिया जाएगा। आरडब्ल्यूए को अधिकार संपन्न बनाया जाएगा। इसके पीछे असली उद्देश्य यह है कि दिल्ली के लोग अपने निर्णय खुद लें। मैं सभी आरडब्ल्यूए से आप का समर्थन करने की अपील करता हूं।“ केजरीवाल ने आगे कहा, “हम एक पारदर्शी ढांचा तैयार करेंगे। हम ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी भरोसा करेंगे, ताकि विधायक, पार्षद और आरडब्ल्यूए सभी जान सकें कि समस्या कहां है और जवाबदेही क्या है। जनता के कार्यों को तेजी से पूरा किया जाएगा।“