दिल्ली में आज होगी बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू , जानिए केसा रहेगा आज मौसम

राजधानी दिल्ली में मौसम बदलने लगा है। मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली और दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में बारिश होने की संभावना जाहिर कर दी है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली और उस से सटे इलाकों में आज पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे और तापमान में गिरावट भी दर्ज की जाएगी। वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग ने यह भी बताया कि इस बारिश की वजह से हवा में प्रदूषण कम नहीं होने वाला है। परंतु दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में अभी भी बारिश हो रही है, तो वहीं दूसरी ओर पहाड़ी राज्यों और क्षेत्रों में बर्फबारी की शुरुआत भी हो चुकी हैं।

 

राजधानी दिल्ली का केसा रहेगा मौसम

दिल्ली और एनसीआर में अगले दो दिनों में प्रदूषण की स्थिति वर्तमान स्थिति के मुकाबले और ज्यादा घातक हो सकती है। दिल्ली का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का का कयास लगाए जा रहे हैं। वहीं न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेलशियस रहने की संभावना हैं। इसके बाद 11 नवंबर 2022 से तापमान ने गिरावट आना शुरू हो जाएगी और इस पूरे हफ्ते तापमान में इज़ाफा होता रहेगा।

 

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मौसम विभाग के मुताबिक 10 नवंबर को न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक रहने का अनुमान है। इसके अलावा लखनऊ में सुबह के समय कोहरे की चादर रहेगी। वहीं गाजियाबाद में भी सुबह कोहरे की चादर रहेगी आज यहां का आज न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज का अनुमान है और अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

 

हिमाचल में बर्फबारी शुरू

https://twitter.com/ANI/status/1590491928428269568?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1590491928428269568%7Ctwgr%5E0a23e6b069f0246479e41be15d88ee7c3ad38cfb%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-6772034152888576778.ampproject.net%2F2210272257000%2Fframe.html

वहीं दूसरी ओर पहाड़ी राज्यों और क्षेत्रों में बर्फबारी की शुरुआत भी हो चुकी हैं। पहाड़ी इलाकों के रोज अलग-अलग राज्यों से बर्फबारी की नई-नई तस्वीरें सामने आ रही हैं। 9 नवंबर 2022 बुधवार को कुल्लू में रोहतांग और लाहौल स्पीति की ऊंची पहाड़ियों पर भारी बर्फबारी हो चुकी हैं और वहां से ऐसे कई तस्वीरें भी सामने आ चुकी है है।