वर्ल्ड की टेक दिग्गज एपल का पहला आधिकारिक रिटेल स्टोर एपल बीकेसी दिल्ली के साकेत इलाके में खुलेगा। Apple ने भारत में दो रिटेल स्टोर खोलने की घोषणा की है। इसमें एक स्टोर साकेत इलाके में और दूसरा मुंबई के जियो वर्ल्ड ड्राइव मॉल में खुलेगा। ब्लॉग पोस्ट के जरिए दी गई जानकारी में बताया गया कि एप्पल के दो रिटेल स्टोर मुंबई में 18 अप्रैल और सेलेक्ट सिटी वॉक मॉल साकेत में 20 अप्रैल को खुलने जा रहे हैं।
20 अप्रैल से खरीद सकेंगे आईफोन
देश की ताजनगरी दिल्ली के ग्राहक 20 अप्रैल को सुबह 10 बजे से स्टोर से खरीदारी कर सकेंगे, परंतु इस से पहले आपको ऐपल के उत्पाद लेने के लिए थर्ड पार्टी स्टोर या ऑनलाइन जाना पड़ता था। स्टोर खुलने के बाद ग्राहक यहां से कंपनी के एक्सक्लूसिव स्टोर से उत्पाद खरीद सकते हैं। राजधानी दिल्ली का स्टोर 10,000 वर्ग फुट में फैला होगा, जबकि मुंबई का स्टोर 22,000 वर्ग फुट में खोला जा रहा है।
एप्पल का भारत में एक भी रिटेल स्टोर नहीं था
आपको बताते चले कि सेलेक्ट सिटी वॉक मॉल में एपल बैरिकेड की डिजाइन अनूठी है। जिसमें प्रत्येक गेट शहर के इतिहास के एक नए अध्याय को दर्शाता है। आपको बता दें कि अभी तक ऐपल का भारत में एक भी रिटेल स्टोर नहीं था। भारत में विदेशी कंपनियों के लिए कुछ कानून हैं। कानून के अनुसार भारत में उत्पाद बनाना जरूरी था और अब ऐपल अपना आईफोन बनाने को तैयार है। कानून के तहत, 30 प्रतिशत उत्पादों को भारत में निर्मित करने की आवश्यकता होती है। इसलिए भारत में आईफोन बनाने के फैसले के बाद कंपनी को स्टोर खोलने की इजाजत मिल गई है।