राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा क्षेत्र में एक छह बच्चों के पिता ने तीसरी शादी की और अब पहली पत्नी को तीन तलाक दे दिया हैं। आदमी ने तीसरी पत्नी के साथ खुश रहने के लिए अपनी पहली पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया हैं। भजनपुरा थाना पुलिस ने पहली पत्नी की तहरीर पर एक मार्च को विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी (FIR) दर्ज की है। आरोपी फरार है, पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर 30 वर्षीय महिला अपने छह बच्चों के साथ विजय पार्क में रहती है। कई साल पहले उसकी शादी आफताब नाम के शख्स से हुई थी, उनके छह बच्चे हैं।
किन्नर से भी करी शादी
बता दे कि आरोप है कि छोटी-छोटी बातों को लेकर पत्नी से झगड़ा करने के बाद आफताब कई दिनों तक घर से गायब रहने लगा। उसने अपनी पत्नी और बच्चों से अलग होकर एक किन्नर से शादी कर ली, जब इस शादी के बारे में शख्स के परिवार और रिश्तेदारों को पता चला तो उन्होंने उसका बहिष्कार कर दिया। उसने फिर किन्नर को छोड़ दिया। इसके बाद जून 2022 में उसने एक नई लड़की से तीसरी शादी कर ली।
आरोपी ने पत्नी की पिटाई कर दी
पहली पत्नी ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी। जुलाई 2022 में आरोपी ने पहली पत्नी को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस को दी महिला अपराध शाखा ने मामले की जांच की। भजनपुरा थाने में जांच पूरी होने के बाद प्राथमिकी दर्ज की गयी।