Delhi News: पुलबंगश में बनेगा उत्तरी दिल्ली का पांचवा इंटरचेंज स्टेशन, इन जगहों पर जाने में होगी आसानी

दिल्ली मेट्रो के फेज 4 का कार्य प्रगति पर हैं। वहीं रेड लाइन के पुलबंगश मेट्रो स्टेशन को इंटरचेंज में बदला जा रहा है। इससे यात्रियों को रेड और मैजेंटा लाइन के बीच मेट्रो बदलने की सुविधा होगी। इस कार्य के लिए मेट्रो स्टेशन को आरके आश्रम-जनकपुरी (पश्चिम) कॉरिडोर पर नए मेट्रो स्टेशन से जोड़ा जाएगा। यह उत्तरी दिल्ली का पांचवां इंटरचेंज स्टेशन होगा। इसके बनकर तैयार होने से उत्तरी दिल्ली में कनेक्टिविटी और ज्यादा बढ़ जाएगी। इंटरचेंज की सुविधा से पहाड़गंज, नबी करीम, सदर बाजार, घंटा घर और क्षेत्रों में आगमन की सुविधा हो पाएगी।

 

उत्तरी दिल्ली का पांचवा इंटरचेंज स्टेशन होगा

प्राप्त जानकारियों के मुताबिक दिल्ली मेट्रो रेलवे कॉर्पोरेशन (DMRC) का कहना है, “यह उत्तरी दिल्ली का पांचवा इंटरचेंज स्टेशन होगा। इससे पूर्वी व मध्य दिल्ली सहित राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न हिस्सों से मेट्रो के माध्यम से सदर बाजार, कमला नगर मार्केट व घंटा घर पहुंचना आसान हो जाएगा। जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम कारिडोर वर्तमान मजेंटा लाइन (बोटेनिकल गार्डन-जनकपुरी पश्चिम) की विस्तार परियोजना है।”

 

इन लाइनों से जुड़ेगा

पुलबंगश में नई इंटरचेंज लाइन बनने से मजेंटा लाइन और मेट्रो की सबसे पुरानी लाइन यानी की रेड लाइन से जुड़ जाएगी। पुल बंगश में भूमिगत मेट्रो स्टेशन वर्तमान एलिवेटेड स्टेशन के नजदीक 19 मीटर की गहराई में बनेगा। इसकी लंबाई 225 मीटर होगी। वर्तमान समय में उत्तरी दिल्ली में वेककम, कश्मीरी गेट, इंद्रलोक व नेताजी सुभाष प्लेस इंटरचेंज स्टेशन हैं।

 

व्यस्त सड़कों पर ट्रैफिक जाम नहीं रहा करेगा

यह इंटरचेंज स्टेशन बनने से से कुतुब मार्ग, लाला जगन्नाथ, रोशन आरा रोड, जी.टी करनाल रोड और आसपास के व्यस्त सड़कों पर ट्रैफिक जाम भी नही हुआ करेगा। इस स्टेशन के निर्माण के लिए शुरुआती कार्य का प्रारंभ हो चुका है। रोशनआरा रोड पर भारी यातायात होने की वजह से स्टेशन का निर्माण चरणों में किया जाएगा।