राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों ने अपने नर्सरी एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले बच्चों की सूची 6 जनवरी 2023 शुक्रवार को जारी कर दी हैं। इस सूची को आवेदन फॉर्म का सही ढंग से विश्लेषण करने और बच्चों को शॉर्टलिस्ट करने के बाद जारी कर दी गई। इस सूची को देखकर बच्चों के परिवारजन या अभिभावकों को अब इस बात का पता लग रहा है कि कितनी सीटों के लिए कितने बच्चों ने आवेदन किए हैं। आपको बताते चले कि इस सूची के साथ ही कुछ स्कूलों ने डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का शेड्यूल भी जारी करना शुरू कर दिया है।
स्कूलों ने जारी करी लिस्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शिक्षा निदेशालय (directorate of education) ने सभी प्राइवेट स्कूलों को 6 जनवरी 2023 शुक्रवार तक नर्सरी क्लास के लिए आवेदन करने वाले बच्चों की लिस्ट जारी करने के लिए कहा था। जिसके बाद स्कूलों ने प्राप्त आवेदन का विश्लेषण और बच्चों को शर्ट लिस्ट कर के सूची को जारी कर दिया। वहीं सरदार पटेल विद्यालय ने 667 बच्चों के नाम की, माउंट आबू स्कूल ने 2 हजार से अधिक बच्चों के नाम की सूची जारी की है। जब कि एएसएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने भी आवेदन संख्या के साथ बच्चों के नाम की लिस्ट जारी की। इन सभी स्कूलों के साथ अन्य स्कूलों ने भी देर शाम से सूची जारी करी।
एक-एक सीट पर 10 से 20 बच्चों ने किया अप्लाई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली के निजी यानी कि 1700 से अधिक प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी के लिए एडमिशन होंगे। वहीं स्कूलों में अप्लाई करने वाले विद्यार्थियों की संख्या सीट्स के मुकाबले अधिक हैं। एक-एक सीट पर 10 से लेकर 20 विद्यार्थियों ने अप्लाई किया है। 13 जनवरी 2023 को स्कूल एडमिशन क्राइटेरिया के तहत मार्क्स लिस्ट जारी करेंगे। मुसीबत यह है कि स्कूलों में सीट की संख्या के मुताबिक अप्लाई करने वाले विद्यार्थियों की संख्या अधिक है, इस स्थिति में एक जैसे मार्क्स लाने वाले कई बच्चे होंगे। ऐसी परिस्थिति में साफ दिखाई दे रहा है कि सीटों को बच्चों को मुहैया करवाने के लिए स्कूलों को लकी ड्रा निकालना होगा।
20 जनवरी 2023 को जारी होगी प्रथम एडमिशन लिस्ट
गौरतलब है कि 20 जनवरी 2023 को पहली लिस्ट जारी होगी। इस लिस्ट में किसी भी पैरंट्स कोई कोई शंका या सवाल हो, तो वह 21 से 30 जनवरी को स्कूल से संपर्क (लिखकर/ ईमेल/ बातचीत) कर सकते हैं। वहीं दूसरी एडमिशन लिस्ट 6 फरवरी 2023 को जारी होगी, इसी के बसे पेरेंट्स स्कूलों से 8 से 14 फरवरी तक सवाल कर सकेंगे। अगर इसके बाद भी स्कूलों में सीट खाली रहेगी तो 1 मार्च 2023 में तीसरी लिस्ट निकाली जाएगी। एड्मिशन का आखिरी दिन 31 मार्च होगा। इसके बाद 1 अप्रैल 2023 से प्राइवेट स्कूलों (Private School) में कक्षाएं शुरू हो जाएगी।